अमृतनगर फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ, मुन्ना सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
अमृतनगर हाई स्कूल मैदान में शुरू हुआ टूर्नामेंट, उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों और खेलप्रेमियों की रही मौजूदगी

हजारीबाग के अमृतनगर हाई स्कूल ग्राउंड में अमृतनगर फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। समाजसेवी सह पूर्व विधायक प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने की बात कही।

