अनकही भावनाओं को मिला मंच, हजारीबाग में सजा यादगार साहित्यिक आयोजन
द पोएट्स' पंचायत के ओपन माइक में कविता, ग़ज़ल, गीत और स्टैंडअप कॉमेडी ने श्रोताओं का दिल जीता

हजारीबाग में आयोजित द पोएट्स' पंचायत के ओपन माइक कार्यक्रम में युवा रचनाकारों ने अपनी कविताओं, ग़ज़लों, गीतों और कहानियों के माध्यम से अनकही भावनाओं को अभिव्यक्ति दी। साहित्य और संस्कृति से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


