आंगनबाड़ी से जुड़े लोगों को 12 हजार का लालच, साइबर ठगी
हुरहुरू दुसाध टोला में 40 से अधिक लोगों को आए फर्जी कॉल, विकास कुमार से चार हजार रुपये की ठगी

आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े लोगों को साइबर ठगी के फर्जी फोन कॉल परेशान कर रहे हैं। अब तक 40 से अधिक लोगों के पास ऐसे कॉल पहुंचने की जानकारी है, जबकि विकास कुमार नामक व्यक्ति से चार हजार रुपये की ठगी भी हो चुकी है।

