आंगो थाना परिसर में ग्रामीणों को कानून और सुरक्षा की जानकारी दी गई
डायल-112, डायन प्रथा और दहेज कानून को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आंगो थाना परिसर में रविवार को ग्रामीणों के साथ परिचय एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आपातकालीन पुलिस सेवा, डायन प्रथा और दहेज से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
