‘आव्हान’ पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य को नई ताकत, 36 मोबाइल चिकित्सा शिविरों से 3,700 से अधिक लोगों को मिला लाभ
एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना की मोबाइल हेल्थ एंड वेलनेस सेवा गांव-गांव पहुंचा रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं, महिलाओं-बच्चों और बुजुर्गों को मिल रहा विशेष लाभ

एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा संचालित ‘आव्हान’ मोबाइल हेल्थ एंड वेलनेस पहल के तहत अब तक 36 चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनसे 3,700 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हुए हैं। परियोजना प्रभावित और आसपास के गांवों में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।


