हजारीबाग

बड़कागांव खनन प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों ने निकाली पैदल रैली, उपायुक्त कार्यालय का किया घेराव

जान देंगे, जमीन नहीं देंगे” के नारों से गूंजा हजारीबाग, खनन कंपनियों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

✍️ Bhawesh Mishra22 मई 2026📍 हज़ारीबाग
बड़कागांव खनन प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों ने निकाली पैदल रैली, उपायुक्त कार्यालय का किया घेराव

हजारीबाग के बड़कागांव खनन प्रभावित क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर बड़कागांव से हजारीबाग तक पैदल रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने एनटीपीसी, अडाणी, आम्रपाली और बीजीआर कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उपजाऊ जमीन बचाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे और आंदोलनकारियों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। घंटों चले प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से भूमि अधिग्रहण रोकने एवं विस्थापन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

शेयर करें

WhatsAppFacebookTwitter/XTelegram

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए कृपया लॉगिन करें।

लॉगिन करें
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...