भेलवावारा में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने चोरी के 4,800 रुपये, मोबाइल और अन्य सामान किया बरामद

हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भेलवावारा में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी के मामले में पुलिस ने मो. अशरफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4,800 रुपये, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया।

