चलकुशा के स्कूल में पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक, साइबर फ्रॉड और नशे से बचने की दी सीख
उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय चलकुशा में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ हुई चर्चा, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का दिया संदेश

हजारीबाग के चलकुशा स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में पुलिस ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को साइबर फ्रॉड, सामाजिक कुरीतियों और नशे के खिलाफ जागरूक किया। थाना प्रभारी ने छात्रों को सावधानी बरतने और नशे से दूर रहने की सलाह दी।

