दूसरी सोमवारी पर बुढ़वा महादेव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव
हजारीबाग यूथ विंग ने श्रद्धालुओं को 51 लीटर दूध और पूजन सामग्री बांटी

सावन की दूसरी सोमवारी पर बुढ़वा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारीबाग यूथ विंग ने सेवा शिविर लगाकर 51 लीटर दूध, बेलपत्र और पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया। संस्था के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे समय सेवा कार्य किया।

