हजारीबाग

हजारीबाग में 3 जुलाई को रोजगार का महाअवसर, दत्तोपंत ठेंगरी रोजगार मेला में निजी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

टाउन हॉल में लगेगा रोजगार सह कौशल विकास मेला, युवाओं को नौकरी के साथ प्रशिक्षण योजनाओं से जुड़ने का भी मिलेगा मौका

✍️ Super Admin1 जुलाई 2026📍 हज़ारीबाग शहर
हजारीबाग में 3 जुलाई को रोजगार का महाअवसर, दत्तोपंत ठेंगरी रोजगार मेला में निजी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

हजारीबाग के स्थानीय टाउन हॉल में 3 जुलाई 2026 को दत्तोपंत ठेंगरी रोजगार मेला सह कौशल विकास मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न निजी कंपनियां अलग-अलग पदों पर भर्ती करेंगी। साथ ही मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए भी पंजीकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार और कौशल विकास के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

शेयर करें

WhatsAppFacebookTwitter/XTelegram

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए कृपया लॉगिन करें।

लॉगिन करें
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं...