हजारीबाग: उपायुक्त ने सामान्य शाखा के कार्यों की समीक्षा की, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
उग्रवादी हिंसा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, आर्म्स लाइसेंस और आत्मसमर्पित नक्सलियों के मामलों पर हुई चर्चा

हजारीबाग में उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में सामान्य शाखा की समीक्षा बैठक हुई। इसमें उग्रवादी हिंसा पीड़ितों के पुनर्वास, आर्म्स लाइसेंस, विक्टिम कंपेनसेशन और आत्मसमर्पित नक्सलियों के मामलों पर चर्चा की गई। कई लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।


