हजारीबाग में स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच की नई जिला टीम घोषित, उमेश राणा बने अध्यक्ष
51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन, गांव-गांव संगठन मजबूत करने और युवाओं तक स्वतंत्रता सेनानियों के विचार पहुंचाने की तैयारी

झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच ने हजारीबाग जिला कमेटी और 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया है। उमेश राणा को अध्यक्ष और लोकनाथ मेहता को प्रधान महासचिव बनाया गया है। संगठन का लक्ष्य स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों और योगदान को युवाओं तक पहुंचाना है।

