पशुपालन विभाग एवं गव्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक,मुख्यमंत्री पशुधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर उपायुक्त ने दिया जोर
योग्य एवं इच्छुक लाभुकों को ही योजना का लाभ देने का निर्देश,पशु चिकित्सा सेवा टोल फ्री नंबर 1962 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल

हजारीबाग में पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त हेमन्त सती ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना में पारदर्शिता, पात्रता और 1962 टोल फ्री नंबर के प्रचार पर जोर दिया।

