बकाया कमीशन को लेकर PDS डीलरों का धरना, 1 अक्टूबर से रांची में महाधरना की चेतावनी
25 हजार जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, 50 हजार रुपये मासिक आय की भी मांग

हजारीबाग में PDS डीलरों ने बकाया कमीशन समेत सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। डीलरों ने 30 सितंबर तक भुगतान नहीं होने पर 1 अक्टूबर 2026 से रांची में महाधरना की चेतावनी दी है।

