गाजियाबाद से हजारीबाग पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा
महिला संबंधी अपराध के मामले में थी तलाश,कटकमसांडी थाना कांड में लंबे समय से फरार था आरोपी, विशेष टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर की कार्रवाई

हजारीबाग पुलिस ने कटकमसांडी थाना में दर्ज महिला संबंधी अपराध के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रोशन कुमार को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी और अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की।

