हजारीबाग में पुलिस का बड़ा अभियान, 117 ठिकानों पर छापेमारी; 50 मनचलों और अड्डाबाजों को दी सख्त हिदायत
49 पुलिस टीमों ने रातभर चलाया विशेष समकालीन अभियान, 194 पुलिसकर्मी रहे शामिल; थाना स्तर पर पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया

हजारीबाग पुलिस ने 4/5 सितंबर की रात मनचलों और अड्डाबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 49 टीमों ने 117 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें 50 लोगों को थाना लाकर हिदायत दी गई और पीआर बॉन्ड पर परिवार के हवाले किया गया।
