हजारीबाग की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान का बड़ा मंच, ‘हजारीबाग रत्न अवार्ड’ से बनेगी नई पहचान
उपायुक्त हेमन्त सती और डीडीसी रिया सिंह ने पहल को बताया प्रेरणादायक, 2 अक्टूबर को प्रस्तावित जिला स्तरीय सम्मान समारोह

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की ‘हजारीबाग रत्न अवार्ड’ पहल के तहत जिले की प्रतिभाओं, समाजसेवियों और उत्कृष्ट संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। 2 अक्टूबर को प्रस्तावित समारोह के लिए ट्रस्ट की टीम ने उपायुक्त हेमन्त सती और डीडीसी रिया सिंह से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने इस पहल को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया।

