संत कोलंबस कॉलेज के उर्दू विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया मार्गदर्शन और ज्ञान का महत्व, छात्रों ने जताया सम्मान और आभार

संत कोलंबस महाविद्यालय हजारीबाग के उर्दू विभाग में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षकों ने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार रखे।
