OBC के अलग कॉलम की मांग को लेकर दिल्ली कूच, झारखंड से 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना
राष्ट्रीय OBC मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री, PMO, सामाजिक न्याय मंत्रालय और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को सौंपेगा ज्ञापन; मांग—जाति जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम हो

जाति जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर राष्ट्रीय OBC मोर्चा, झारखंड का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कोडरमा से दिल्ली रवाना होगा। प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखेगा।

