खुटरा ने जीता अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बारतुवा में हुआ दो दिवसीय फुटबॉल आयोजन, 10 टीमों ने लिया हिस्सा; खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का जीता दिल

कटकमसांडी के बारतुवा गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अंडर-15 बालक वर्ग के दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। 10 टीमों की भागीदारी वाली प्रतियोगिता के फाइनल में खुटरा ने बारतुवा को 1-0 से हराकर खिताब जीता। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

