केरेडारी मंदिर चोरी का खुलासा, तीन घंटे बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
पचड़ा गांव के मंदिर से चोरी हुए थे घंटे, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चतरा के दो लोगों को पकड़ा

हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत पचड़ा गांव स्थित मां शाकेश्वरी धाम मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए तीन घंटे बरामद किए गए हैं।

