कोनार डैम में बना नया सेल्फी पॉइंट, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
डीवीसी परियोजना प्रधान राणा रंजीत सिंह ने किया उद्घाटन, बोटिंग और जलीय गतिविधियों के साथ आकर्षण का बना नया केंद्र

कोनार डैम परिसर में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा निर्मित नए सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन परियोजना प्रधान राणा रंजीत सिंह ने किया। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक सेल्फी लेने पहुंचे।


