मां की डांट से नाराज युवती डैम पहुंची, पुलिस ने सकुशल बरामद किया
सदर थाना पुलिस ने पेलावल ओपी की मदद से युवती को बरामद कर परिजनों को सौंपा

हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती मां की डांट से नाराज होकर छड़वा डैम पहुंच गई थी। पुलिस ने समय रहते उसे सकुशल बरामद कर लिया और काउंसलिंग के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया।

