मेहंदी से संवरेंगे हाथ, हुनर से संवरेगा भविष्य
तरंग ग्रुप की कार्यशाला बनी युवाओं के लिए रोजगार की राह तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण का समापन

हजारीबाग में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था तरंग ग्रुप की ओर से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क रोजगारोन्मुखी मेहंदी कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में युवतियों और युवाओं ने आधुनिक व पारंपरिक मेहंदी कला का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रोफेशनल डिजाइनों के साथ मेहंदी कला को स्वरोजगार का माध्यम बनाने की जानकारी भी दी गई। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


