मुहर्रम से पहले हजारीबाग पुलिस का बड़ा अभियान, 43 क्विंटल से अधिक जावा महुआ नष्ट, अवैध शराब भी बरामद
जिलेभर में छापेमारी, फ्लैग मार्च और सघन जांच अभियान; शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अलर्ट

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हजारीबाग पुलिस ने जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 43 क्विंटल से अधिक जावा महुआ नष्ट किया गया, जबकि अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। कई संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।


