पेलावल में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 55 बोतल शराब-बीयर बरामद
पबरा गांव की दुकान में छापेमारी के दौरान कार्रवाई, शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

हजारीबाग के पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर 55 पीस विदेशी शराब और बीयर बरामद की। पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

