हजारीबाग के बसोबार में पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र, विधायक प्रदीप प्रसाद ने लिया संरक्षण का संकल्प
विधायक प्रदीप प्रसाद बोले—पेड़ बचेंगे, तभी पर्यावरण बचेगा और भविष्य सुरक्षित रहेगा

हजारीबाग के बसोबार में सेवाने नदी मंदिर के पास पेड़ रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

