प्रार्थना कीजिये हजारीबाग के लोगों को अभी कुत्ता या अन्य जानवर गम्भीर तरीके से ना काटे, क्योंकि एंटी रैबीज सीरम नहीं है!
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महीनों से एंटी-रेबीज सीरम गायब, गरीब मरीज बाहर से महंगी दवा खरीदने को मजबूर

हजारीबाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले कई महीनों से एंटी-रेबीज सीरम (रेबीज़ इम्युनोग्लोबुलिन) उपलब्ध नहीं है। कुत्ते या अन्य जानवरों के काटने के बाद गंभीर मरीजों को यह जीवनरक्षक दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही है। मामले को लेकर सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने उपायुक्त और स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट कर शिकायत की है तथा अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।


