22वें रक्तदान शिविर में 22 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए बने सहारा
पहली बार रक्तदान करने वाले चार युवकों ने बढ़ाया हौसला, महिला रक्तदात्री ने भी पेश की मिसाल; सादाब अंसारी ने 26वीं बार रक्तदान कर मनाई सिल्वर जुबली

पेलावल विकास मंच के 22वें रक्तदान शिविर में 22 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। दो चरणों में आयोजित शिविर में चार युवकों ने पहली बार रक्तदान किया, जबकि रेहनाज परवीन ने दूसरी बार रक्तदान कर महिलाओं को प्रेरित किया। सादाब अंसारी ने 26वीं बार रक्तदान कर विशेष मिसाल पेश की।
