नन्हे कान्हाओं की छवि ने जीता हजारीबाग का दिल, श्री कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में दिखी संस्कृति की झलक
तीन आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां; महापौर अरविंद कुमार राणा ने विजेताओं को किया सम्मानित

हजारीबाग के अग्रसेन भवन में संस्कार भारती की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन आयु वर्गों में बच्चों ने कृष्ण के बाल रूप में प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक नृत्यों के बीच विजेताओं को महापौर अरविंद कुमार राणा ने सम्मानित किया।
