सोना-चांदी छोड़िए... अब चोरों की नजर लाखों के आम पर! हजारीबाग में उड़ गए जापानी मियाजाकी आम
बड़कागांव के किसान के बाग से पांच दुर्लभ आम चोरी, पहली बार आए फलों पर चोरों ने किया हाथ साफ; अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये तक बताई जाती है कीमत

हजारीबाग के बड़कागांव में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां चोर नकदी या जेवर नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे महंगे माने जाने वाले जापानी मियाजाकी आम तोड़ ले गए। किसान का दावा है कि चोरी हुए पांच आमों का वजन करीब डेढ़ किलो था और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लाखों रुपये तक हो सकती है। घटना के बाद इलाके में यही चर्चा है कि आखिर चोर को इन खास आमों की पहचान कैसे हुई।


