सुरक्षा की दृष्टि से हजारीबाग में प्रशासन ने लगाया निषेधाज्ञा
मुहर्रम और आगामी आयोजनों को लेकर एहतियाती कदम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट

हजारीबाग जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि मुहर्रम समेत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को देखते हुए यह कदम एहतियातन उठाया गया है। निषेधाज्ञा के दौरान बिना अनुमति जुलूस, प्रदर्शन, हथियारों का प्रदर्शन और शांति व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।


