यूसीईटी में 21 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम शुरू
DVC हजारीबाग के अधिकारी ने कहा—इंजीनियरिंग की पढ़ाई का लक्ष्य सिर्फ ज्ञान लेना नहीं, बल्कि उसे वास्तविक समस्याओं के समाधान में इस्तेमाल करना है

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के UCET में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए 21 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम-2026 शुरू हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग ज्ञान के साथ अनुशासन, अच्छी आदतें, मौलिक सोच और व्यावहारिक ज्ञान अपनाने का संदेश दिया गया।

