दिवंगत शोधार्थी के सम्मान में शोक सभा आयोजित
विभावि के अर्थशास्त्र विभाग में रंजना सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग में दिवंगत शोधार्थी रंजना सिन्हा के सम्मान में शोक सभा आयोजित की गई। शिक्षकों और शोधार्थियों ने उनके व्यक्तित्व व योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

