17 सितंबर को आयोजित होगा विभावि का स्थापना दिवस समारोह
जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति प्रो मजहर आसिफ एवं इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन के महासचिव प्रो संजीव कुमार शर्मा होंगे अतिथि

विनोबा भावे विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह 17 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन के महासचिव प्रो. संजीव कुमार शर्मा अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान 16 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 22 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों समेत विश्वविद्यालय टॉपरों और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

