विभावि में लोकतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों ने किया विचार-विमर्श, ई-रिसोर्स का भी सीखा उपयोग
अलग-अलग समूहों में बंटकर विद्यार्थियों ने लोकतंत्र से जुड़े अहम विषयों पर रखे विचार, शोधार्थियों ने निभाई मेंटर की भूमिका

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों के लिए ग्रुप डिस्कशन और ई-रिसोर्स प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पांच समूहों में बंटे विद्यार्थियों ने लोकतंत्र से जुड़े अलग-अलग विषयों पर चर्चा की और केंद्रीय पुस्तकालय में डिजिटल संसाधनों से अध्ययन सामग्री जुटाई।

