विभावि के गृह विज्ञान विभाग में रोजगार के माध्यम से महिलाओं की सशक्तिकरण पर संगोष्ठी आयोजित
प्रो. राजलक्ष्मी ने कहा- महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाकर ही सशक्त बनाया जा सकता है

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में महिला सशक्तिकरण और रोजगार पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता प्रो. राजलक्ष्मी ने कहा कि रोजगार, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं की रोजगार भागीदारी बढ़ाने और नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया। संगोष्ठी में शिक्षकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की।

