डॉ. किशोर कुमार गुप्ता को भावभीनी विदाई, कुलपति बोले- विश्वविद्यालय उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा
कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने डॉ. गुप्ता के लंबे शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय उनके ज्ञान, अनुभव और मार्गदर्शन को हमेशा याद रखेगा।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. किशोर कुमार गुप्ता की सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की, जबकि डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अनुशासन में रहने का संदेश दिया।

