रामगढ़ में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के तहत 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी

रामगढ़ में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान के तहत 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी। सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई।


