हजारीबाग। जिले में हाथियों के हमले की हालिया घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
प्रशासन ने हाथियों के आक्रमण पर प्रभावी रोक और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग, पुलिस प्रशासन तथा प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। वर्तमान में हाथियों का मूवमेंट बहेरा पंचायत के कजरी क्षेत्र में बताया गया है। साथ ही चनारो, तापीन, पिपरा और पिंडरा क्षेत्रों को भी अलर्ट पर रखा गया है। संबंधित मुखिया, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को तत्काल सावधानी बरतने को कहा गया है।
जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर 8002529349 और 8002529348 नंबर जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के समीप न जाएं, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
हाथी हमले पर हाई लेवल बैठक, अलर्ट जारी, चौबीस घण्टे में 7 की जा चुकी है जान
