सुकरीगढ़ा लारी स्थित बीएड कॉलेज में हुआ होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन, रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं

Advertisement

रामगढ़ सुकरीगढ़ा लारी स्तिथ डॉ. एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामगढ़ महिला महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय सिंह व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मो० मंजूर खान, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर, सम्मानित सदस्य मनीष कुमार ने सर्वप्रथम डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर दीप पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान होली मिलन समारोह में होली गीत, फगुआ गीत, संगीत, भजन-कीर्तन गाकर, रंग गुलाल लगाकर सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही सभी प्रशिक्षुओ एवं शिक्षकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षुओं के बीच मिठाई का वितरण किया गया। मौके पर सहायक प्राध्यापको में मो. परवेज अख्तर, नयन कुमार मिश्रा, डॉ. अशोक राम, इंदू कुमारी झा तथा डीएलएड व्याख्याताओ में सुप्रिया बर्मन, बाबूचंद्र प्रसाद, वरुण कुमार सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group