झारखंड धाम में भाजपा की परिवर्तन रैली को गृहमंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

Advertisement

कल से सात दिनों तक चलेगा अभियान

A. Pathak

धनबाद- राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार से जनता को सचेत और सतर्क करने की भाजपा की रणनीति का आगाज गिरिडीह कै झारखंड धाम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

भाजपा का मानना है कि वर्तमान झारखंड सरकार से आमजनमानस अब ऊब चुकी है। लूट और भ्रष्टाचार की पार्टी यहां शासन चला रही है। राज्य में घुसपैठिया हावी हो रहे हैं। झारखंड में परिवर्तन की हवा चल रही है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली धनबाद प्रमंडल का आगाज 20 सितंबर से होने जा रहा है।

सर्किट हाउस में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया ने कहा कि धनबाद प्रमंडल की परिवर्तन रैली 20 से 26 सितंबर तक चलेगी। इसमें धनबाद गिरिडीह के अलावा बोकारो जिला को भी शामिल किया जा रहा है। 20 सितंबर को इसकी शुरुआत गिरिडीह के झारखंड धाम से शुरू होगी।

झारखंड धाम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसकी शुरुआत करेंगे। साथ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी रहेंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, मानस प्रसून, आनंद चौरसिया, पंकज सिन्हा, मिल्टन पार्थ सारथी, सत्येंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
…..
690 किलोमीटर की परिवर्तन रैली
…..
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया ने बताया कि 20 से 26 सितंबर तक इस रैली में कई बड़े आयोजन किए जाएंगे। 50 से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता इसमें शामिल होंगे। झारखंड धाम से चलकर यह परिवर्तन रैली 26 सितंबर को धनबाद में पहुंचेगी।

यह यात्रा 690 किलोमीटर की होगी। 14 विधानसभा इसके संपर्क में आएंगे। 30 प्रखंड होते हुए यह रैली निकलेगी। इस दौरान दो बड़ी परिवर्तन महासभा होगी। छह छोटी सभा होगी। 18 से ज्यादा रोड शो किए जाएंगे।

रैली के दौरान होंगे यह कार्यक्रम
…..
20 सितंबर : परिवर्तन रैली का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, यहां सभा होगी। शाम में व्यापारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

21 सितंबर : गिरिडीह के गांडेय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की सभा होगी।

22 सितंबर: डुमरी में आदिवासी महिला सभा होगी, इसमें अन्नपूर्णा देवी और सीता सोरेन शामिल होंगी।

23 सितंबर : निरसा में सभा होगी। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुरेंद्र अधिकारी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो शामिल होंगे। 23 को टुंडी होते हुए रैली धनबाद में प्रवेश करेगी।

24 सितंबर : सिंदरी में सभा होगी। केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, और विद्युत वरण महतो इसमें शामिल होंगे। चंदनक्यारी में सुवेंदु अधिकारी और अमर बाउरी परिवर्तन महा रैली करेंगे और बांग्ला भाषाओं के साथ संवाद करेंगे। बोकारो में सभा होगी, इसमें एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे।

25 सितंबर : बोकारो के गोमिया में सभा होगी इसमें विद्युत वरण महतो और दीपक प्रकाश शामिल होंगे। फुसरो में सभा होगी इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे और सांसद ढुल्लू महतो रहेंगे।

26 सितंबर : महुदा, केंदुआ और कतरास में रोड शो किया जाएगा। बैंक मोड में बाइक रैली निकालेगी। धनबाद में कार्यक्रम के बाद रैली का समापन होगा।

झारखंड में चल रही राजा रानी की सरकार : विजय चौरसिया
…..
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया ने बताया कि झारखंड में राजा रानी की सरकार चल रही है। इन्हें घुसपैठिए और झारखंड की समस्या से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कितना दुर्भाग्य है कि झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में हालफनामा दिया है कि घुसपैठ नहीं हो रहे हैं, जबकि संथाल परगना समेत कई इलाका का भौगोलिक नक्शा बिगड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हम इसका श्रेय नहीं लेना चाहते हैं, घुसपैठ को हटाने के लिए हेमंत सोरेन ही काम करे, हम उनका सहयोग करेंगे, लेकिन इसको लेकर भी सरकार तैयार नहीं हो रही है।

चौरसिया ने कहा कि पाकुड़ में स्थिति ऐसी हो गई है कि पुलिस की निगरानी में वहां के स्थानीय लोगों को रहना पड़ रहा है, आखिर हमारा देश कहां जा रहा है।
..
धनबाद में अनुशासन तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
….
एक सवाल के जवाब में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दिनों धनबाद में पार्टी में ही कई लोगों ने अनुशासन तोड़ने का काम किया। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।

ऐसे लोगों पर पार्टी की नजर है, जरूरत होने पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों धनबाद में टिकट के लिए राय शुमारी में मारपीट की घटना की भी उन्होंने निंदा की और कहा कि जल्दी इस पर कार्रवाई होगी।

Deepak Kumar Saw

Deepak Kumar Saw is a passionate content writer and digital media enthusiast with expertise in technology, business, and trending news. He has over 5 years of experience in online publishing and content strategy. Deepak focuses on delivering accurate, insightful, and easy-to-understand information to readers across India.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group