हजारीबाग जिले के चरही घाटी में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामगढ़ वन प्रमंडल की मांडू रेंज में करीब 7:30 बजे हाथी भगाव दस्ता की गाड़ी को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दस्ता के दो सदस्यों शहादत अंसारी और पिंटू मूर्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी सदस्य पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के निवासी थे और क्षेत्र में जंगली हाथियों को खदेड़ने के अभियान में शामिल होने पहुंचे थे। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग और रांची रेफर किया गया है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
चरही घाटी में भीषण सड़क हादसा, हाथी भगाव दस्ता के दो सदस्यों की मौत
