चौपारण में इंसानियत शर्मसार.मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों से होटलों में कराया जा रहा काम

Advertisement

चौपारण (हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक गंभीर बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुछ लाइन होटलों और आसपास के स्थानों पर मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को अपने पास रखकर उनसे दिनभर काम करवाए जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि ऐसे लोगों से बर्तन साफ कराने, सफाई करवाने और अन्य छोटे-मोटे काम लिए जाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें न तो उचित भोजन दिया जाता है और न ही रहने की समुचित व्यवस्था की जाती है।बताया जा रहा है कि कई बार इन मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार भी किया जाता है। एक सज्जन व्यक्ति द्वारा भेजी गई कुछ तस्वीरों के आधार पर इस तरह की स्थिति की जानकारी सामने आई है। तस्वीरों को देखने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता और नाराजगी दोनों देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि इन मामलों की गंभीरता से जांच की जाए तो कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार चौपारण क्षेत्र के कई लाइन होटलों के आसपास ऐसे मानसिक रूप से अस्वस्थ या बेसहारा लोग दिखाई देते हैं, जिनसे दिनभर काम कराया जाता है। लेकिन उन्हें बदले में सम्मानजनक व्यवहार तक नहीं मिलता। यह स्थिति मानवता के लिए बेहद शर्मनाक मानी जा रही है।सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति समाज की जिम्मेदारी होते हैं और उनके साथ सहानुभूति तथा मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए। उनसे जबरन काम लेना या उनके साथ मारपीट करना कानूनन भी गलत है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की अमानवीय घटनाओं पर रोक लग सके।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group