हज़ारीबाग में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1880 लीटर स्पिरिट बरामद

Advertisement

दिनांक 15 फरवरी 2026 को आगामी निकाय चुनाव, होली और रामनवमी पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। उपायुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में सुबह लगभग 5:30 बजे से 10 बजे तक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के तहत टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीमरढाब और पारपुतो के घने जंगलों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण की एक मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। टीम ने मौके से भारी मात्रा में शराब निर्माण से संबंधित सामग्री जब्त की, जिनमें स्पिरिट, खाली बोतलें, रंगीन केमिकल करामेल, विभिन्न ब्रांड के कार्टन, ढक्कन, होलोग्राम, स्टीकर और लेबल शामिल हैं।छापेमारी के दौरान 40 लीटर वाले जर्कीन और बड़े ड्रमों में संचित लगभग 1880 लीटर स्पिरिट बरामद की गई, जिसका उपयोग अवैध शराब तैयार कर बाजार में खपाने के लिए किया जाना था। प्रशासन ने इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों और चुनावी अवधि के दौरान अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group