इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला पुलिस द्वारा पकड़े गए एक व्यक्ति को लाठी से मारते हुए नजर आ रही है। साथ ही महिला उस व्यक्ति को काफी अपशब्द भी कहती हुई सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चतरा जिले के इटखोरी का है।सूत्रों के अनुसार, इस वीडियो के पीछे की घटना 20 फरवरी की बताई जा रही है, जब चतरा में राजकीय इटखोरी महोत्सव चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, जिस व्यक्ति को पुलिस पकड़कर ले जा रही थी, वह शराब के नशे में था और उस पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।इस मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि वह महिला कोई आम महिला नहीं, बल्कि इटखोरी की अंचल अधिकारी निकलीं। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी के दौरान महिला काफी गुस्से में नजर आईं और उसी दौरान उन्होंने आरोपी को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
video link :- https://youtube.com/shorts/JblKJ3hOewE?si=eyu0xQ5jBgG4vcPB
