बुजुर्गों के साथ पेलावल विकास मंच ने मनाया 21वां स्थापना दिवस
25 बुजुर्गों के बीच बिताया समय, छत से पानी टपकने और बिजली की समस्या से बढ़ी परेशानी; गैस नहीं होने से चाय-नाश्ता भी नहीं बन सका

पेलावल विकास मंच ने ओल्ड एज होम में रह रहे करीब 25 बुजुर्गों के साथ अपना 21वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया। कार्यक्रम में भवन की छत से पानी टपकने, बिजली की समस्या और गैस उपलब्ध नहीं होने जैसी परेशानियां भी सामने आईं।

