हजारीबाग: रामनवमी के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए झारखंड की डीजीपी तदास मिश्रा हजारीबाग पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस के विभिन्न मार्गों का खुद निरीक्षण किया और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।डीजीपी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ संवेदनशील स्थानों का दौरा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जुलूस मार्गों पर भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब किसी डीजीपी ने स्वयं रामनवमी जुलूस के रूट का वेरिफिकेशन किया है। इसे सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी पहल माना जा रहा है।डीजीपी ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा।वहीं, स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने आश्वस्त किया कि रामनवमी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
झारखंड DGP ने खुद किया निरीक्षण, प्रशासन को दिया निर्देश
