झारखंड में निवेश की नई पटकथा तैयार, टेक्सटाइल और औद्योगिक नीति-2026 का ड्राफ्ट जारी
सरकार ने उद्योग जगत और आम लोगों से मांगे सुझाव, 8-9 जुलाई को नई दिल्ली में होगा राष्ट्रीय स्तर का परामर्श कार्यक्रम

झारखंड सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड टेक्सटाइल, परिधान एवं फुटवियर नीति-2026 तथा झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति (JIIPP)-2026 का प्रारूप जारी कर दिया है। सरकार ने इन नीतियों पर उद्योग जगत, विशेषज्ञों और आम जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं। नई दिल्ली में 8 और 9 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम में इन नीतियों पर व्यापक चर्चा होगी।


