पलामू में पुलिस की गश्ती तेज, डायल 112 के लिए 36 नई बाइकें रवाना
डीआईजी किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाई पुलिस की रफ्तार, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली होगी और मजबूत

पलामू में पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने के लिए डायल 112 सेवा के तहत 36 नई पेट्रोलिंग बाइकों को रवाना किया गया। डीआईजी किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर इन आधुनिक बाइकों को थानों और चेकिंग पॉइंट्स के लिए रवाना किया, जिससे त्वरित प्रतिक्रिया और गश्त क्षमता बढ़ेगी।


